शोभा यात्रा के साथ हुई शाहपुर दशहरा उत्सव की शुरूआत

--Advertisement--

शोभा यात्रा के साथ हुई शाहपुर दशहरा उत्सव की शुरूआत, आयुष मंत्री ने किया राम मंदिर शाहपुर का भूमिपूजन और प्रदर्शनियों का अवलोकन।

शाहपुर – नितिश पठानियां 

शाहपुर का जिला स्तरीय दशहरा मेले का शुभारंभ भव्य शोभा यात्रा के साथ हुआ। आयुष मंत्री यादविंदर गोमा ने शोभा यात्रा की अध्यक्षता करते हुए उत्सव में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।

उप मुख्य सचेतक केवल पठानिया भी मौके पर मौजूद रहे। सर्वप्रथम उन्होंने रामेश्वरम मन्दिर शाहपुर में राम मन्दिर का भूमि पूजन किया। उसके बाद उन्होंने काली माता मन्दिर शाहपुर में पूजा अर्चना की।

शोभायात्रा रामेश्वरम मन्दिर से शुरू होकर मुख्य बाजार से होते हुए मेला मैदान में पहुँची। इसके बाद उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनियों का अवलोकन किया तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम में शिरकत की।

ये रहे उपस्थित 

इस अवसर पर एसडीएम शाहपुर करतार चंद, चीफ इंजीनियर जलशक्ति सुरेश महाजन, ओएसडी आयुष सुनीत पठानिया,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत राणा, महासचिव प्रदीप बलौरिया, वैज्ञानिक अधिकारी सुनन्दा पठानिया, जिला कार्यक्रम अधिकारी अशोक शर्मा, अधिशासी अभियंता जलशक्ति अमित डोगरा, लोक निर्माण अंकज सूद,विद्युत अमित शर्मा, उपमुख्य सचेतक के सलाहकार विनय,महिला कांग्रेस के सदस्य, शशी शर्मा, के अतिरिक्त विभिन्न विभागों के अधिकारी, तथा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...