तर्पण: पिता जी ने सच्चाई व धर्म के मार्ग पर चलने की सीख दी: गन्धर्व व बलविंद्र पठानियां

--Advertisement--

तर्पण: पिता जी ने सच्चाई व धर्म के मार्ग पर चलने की सीख दी:गन्धर्व व बलविंद्र पठानियां

शाहपुर – नितिश पठानियां 

शाहपुर उपमण्डल के तहत रैत के द्रोणाचार्य महाविद्यालय के प्रबंधक गन्धर्व सिंह पठानियां व बलविंदर सिंह पठानियां ने बताया कि पिता ने अच्छे संस्कार दिए जिनके चलते आज हम धर्मकर्म के साथ जुड़े हुए है।

उन्होंने बताया कि हमारे पिता स्वर्गीय रत्न चंद ने संपूर्ण जीवन सादगी और सच्चाई के मार्ग पर चलते हुए बिताया। वह धार्मिक कार्यों के साथ – साथ सामाजिक सेवा में भी अग्रणी भूमिका निभाते थे।

उनकी सरलता, दयाभाव और सच्चाई के मार्ग पर चलने की प्रवृत्ति ने उन्हें समाज में एक सम्मानजनक स्थान दिलाया था। उनके जीवन का गहरा प्रभाव आज भी हमारे परिवार पर है और हम सभी उनकी शिक्षाओं का पालन करते हुए जीवन में आगे बढ़ रहे हैं।

उन्होंने सारे परिवार को सिखाया कि बड़ों का आदर करना, निर्धनों की सहायता करना और हमेशा कुछ नया सीखने की ललक बनाए रखना जीवन के महत्वपूर्ण सिद्धांत है। उन्होंने परिवार को जिम्मेदारियों को समझने और हर कार्य को ईमानदारी व सच्चाई के साथ करने की सीख दी।

उनके ये मूल्यवान सिद्धांत आज भी हमारे परिवार के जीवन का आधार बने हुए हैं। उनके बताए हुए रास्ते पर चलकर अपने गांव को आदर्श बनाने के प्रयास कर रहे हैं।

वहीं ब्रह्मकुमारी सेंटर शाहपुर से पूजा दीदी व ब्रह्मकुमारी आशा देवी सेंटर डडम्ब ने भी अपने विचार प्रस्तुत किए। वहीं सभी आए हुए लोगों को ब्रह्मभोज भी करवाया गया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के इलाके में BJP विधायक की ‘OPD’ पर विवाद, पुलिस के पहरे में हुआ इलाज

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के पांगी-भरमौर से विधायक और न्यूरोसर्जन...

ITI और 10वीं-12वीं पास युवाओं के लिए नौकरी का मौका, 22 अगस्त को होंगे साक्षात्कार

हमीरपुर में आईटीआई और 10वीं-12वीं पास युवाओं के साक्षात्कार...