शीतकालीन सत्र के बीच CM सुक्खू ने बुलाई मंत्रिमंडल की बैठक, स्टांप ड्यूटी में हो सकता है बदलाव; इन मुद्दों पर होगी चर्चा

--Advertisement--

शीतकालीन सत्र के बीच CM सुक्खू ने बुलाई मंत्रिमंडल की बैठक,केंद्र की स्वीकृति के बाद स्टांप ड्यूटी में हो सकता है बदलाव, संशोधन विधेयकों को मिल सकती है मंजूरी

हिमखबर डेस्क

तपोवन में चल रहे विधानसभा के शीतकालीन सत्र के बीच बुधवार शाम धर्मशाला में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक होगी। बैठक में सरकार के दो नए मंत्री राजेश धर्माणी एवं यादविंद्र गोमा भी शामिल होंगे।

संशोधन विधेयकों को मिल सकती है मंजूरी 

बैठक में विधानसभा में लाए जाने वाले संशोधनों को मंजूरी प्रदान की जा सकती है। छोटे कस्बों को टीसीपी के दायरे में लाने संबंधी संशोधन विधेयक को भी मंजूरी प्रदान की जा सकती है। इसके लिए साडा के क्षेत्र में आने वाले कस्बों को शामिल किया जा सकता है।

स्टांप एक्ट को समाप्त करने की तैयारी में सुक्खू सरकार

राज्य जल उपकर आयोग को नया नाम देने का प्रस्ताव भी बैठक में आ सकता है। इसके अलावा केंद्र सरकार की तरफ से संसद के मौजूदा सत्र में 1899 के स्टांप एक्ट को समाप्त करने की तैयारी की गई है, जिसकी जगह नया एक्ट आएगा। ऐसे में प्रदेश सरकार स्टांप एक्ट में बदलाव को देखते हुए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेज सकती है।

केंद्र की स्वीकृति के बाद स्टांप ड्यूटी में हो सकता है बदलाव 

केंद्र की स्वीकृति मिलने के बाद प्रदेश सरकार की तरफ से राज्य में स्टांप ड्यूटी संबंधी बदलाव कर सकेगी, जिसके लिए शीतकालीन सत्र में संशोधन विधेयक लाया जा सकता है। वर्तमान में स्टांप ड्यूटी एक्ट के तहत 65 वस्तुएं आती हैं, जिनमें से 49 प्रदेश और शेष केंद्र सरकार के अधिकार क्षेत्र में हैं। इसके अलावा स्कूलों में शिक्षकों की कमी दूर करने के लिए गेस्ट फैकल्टी का प्रस्ताव भी मंजूरी के लिए रखा जा सकता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...