शिमला संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी सुरेश कश्यप ने लोअर बाजार शिमला में किया प्रचार

--Advertisement--

शिमला, 21 मार्च – रजनीश ठाकुर

भाजपा ने लोकसभा चुनावों के लिए दो सीटों पर प्रत्याशियों के नामों की घोषणा के बाद अब प्रचार अभियान की शुरुआत कर दी है। शिमला संसदीय सीट से भाजपा के प्रत्याशी सुरेश कश्यप ने बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ शिमला के लोअर बाजार में प्रचार किया और वोट मांगे। कश्यप ने देश में एक बार फिर मोदी सरकार, एनडीए 400 का दावा किया है।

प्रचार अभियान की शुरुआत में बीजेपी ने सीटीओ चौक से शेरे ए पंजाब तक लोअर बाजार में लोगों से समर्थन मांगा। सुरेश कश्यप ने इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीजेपी के केंद्र व प्रदेश नेतृत्व का आभार जताया है। सुरेश कश्यप ने कहा कि उन्हें दूसरी बार लोगों की सेवा का मौका दिया गया है।

उन्होंने कहा कि टिकट की घोषणा के बाद संसदीय क्षेत्र के 17 विधानसभा क्षेत्रों में दौरा किया जा रहा है। कश्यप ने कहा कि प्रयास रहेगा कि बीजेपी इस बार भी चारों लोकसभा सीट पर रिकॉर्ड मतों से जीतेगी। हिमाचल में चार में से चार, एनडीए 400 के पार फिर एक बार मोदी सरकार इस लक्ष्य के साथ बीजेपी आगे बढ़ रही हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...