शिमला में कुल्लू की 23 वर्षीय युवती ने लगाया फंदा, मौत

--Advertisement--

Image

शिमला, 04 जनवरी – नितिश पठानियां

बीती रात राजधानी के लोअर शिव नगर पंथाघाटी में एक 23 वर्षीय युवती ने किराए के मकान में फंदा लगा अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। युवती जिला कुल्लू की रहने वाली बताई जा रही है। युवती शिमला के एक ऑफिस में नौकरी कर रही थी।

बताया जा रहा है कि युवती ने उस समय फंदा लगाकर आत्महत्या कर दी, जब उसकी रूममेट ड्यूटी पर गई हुई थी। इस दौरान 23 वर्षीय युवती ने चुन्नी का फंदा बनाकर अपनी इस लीला समाप्त कर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है।

एएसपी रमेश शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि फिलहाल मौके पर से कोई भी सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। युवती के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आईएमसी भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा।  मामले की जांच की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में हजारों कर्मचारियों को राहत, नियमितीकरण के नियम बदले; अब 6 माह का नुकसान नहीं

हिमाचल में नियमितीकरण का इंतजार कर रहे हजारों कर्मचारियों...