शिमला ग्रीष्मोत्सव के प्रथम दिवस महानाटी का आगाज

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां 

शिमला ग्रीष्मोत्सव के प्रथम दिवस बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की थीम पर महानाटी का आयोजन किया गया, जिसमें शिमला शहरी तथा मशोबरा प्रोजेक्ट की लगभग 150 महिलाओं ने भाग लिया।

महा नाटी में अतिरिक्त उपायुक्त अभिषेक वर्मा और अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी प्रोटोकोल ज्योति राणा भी मौजूद रहे।

अतिरिक्त उपायुक्त अभिषेक वर्मा ने कहा ग्रीष्मोत्सव में महा नाटी का लक्ष्य महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है। आज महिलाएं हर क्षेत्र में लोहा मनवा रही है।

देश दुनिया की अर्थव्यवस्था में अग्रणी भूमिका में महिलाओं की सहभागिता बढ़ रही है। जिला भर में महिला मंडल सामाजिक कार्यों के साथ स्वरोजगार को विकसित करते हुए घर द्वार पर आर्थिकी अर्जित कर रही हैं।

जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास ममता पॉल ने कहा शिमला ग्रीष्मोत्सव के दौरान पांच दिन तक महिलाएं महा नाटी में हिस्सा लेंगी।

इसके अतिरिक्त हिमाचल प्रदेश पुलिस ब्रास बैंड के जवानों ने भी अपनी मधुर धुनों से लोगो का मनोरंजन किया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...