शिमला की कंडा जेल में भिड़े कैदी, डिप्टी जेलर घायल

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां 

राजधानी शिमला के मॉडल सेंट्रल जेल कंडा में कैदी आपस में भिड़ गए। बीच बचाव करने आए डिप्टी जेलर को भी कैदियों ने धुन डाला। इसे डिप्टी जेलर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।

यह घटना 15 अक्टूबर की है। लेकिन पुलिस ने पिछले कल एफआईआर दर्ज की है। एफआईआर डिप्टी जेलर की शिकायत पर दर्ज हुई है। विचाराधीन कैदी विपिन को आरोपी बनाया गया है।

पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक 15 अक्टूबर को मॉडल सेंट्रल जेल कंडा के अंदर विचाराधीन कैदियों के बीच लड़ाई झगड़ा हो गया। बीच बचाव करने डिप्टी जेलर आगे आए तो कैदियों ने उन्हें भी नहीं बख्शा।

आरोप है कि विपिन ने उनके ऊपर जानलेवा हमला किया। शिमला की बालूगंज पुलिस ने आईपीसी की धारा 353 व 332 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

वहीं, जेल प्रशासन ने इस भिड़ंत को लेकर आंतरिक जांच बिठा दी है। इस घटना को कैदियों के बीच आपसी वर्चस्व से जोड़कर देखा जा रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ममता बनर्जी को बड़ा झटका, ईडी ने कोलकाता में फ्रीज किए टीएमसी के 440 करोड़ रुपए

हिमखबर डेस्क पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री रहीं ममता बनर्जी को...

100 साल का गौरवशाली इतिहास, अब 51 छात्रों तक सिमटा धर्मशाला का ब्वायज स्कूल

70 कनाल का कैंपस, सिर्फ 51 विद्यार्थी… धर्मशाला के...

चार साल बाद भी नूरपुर फोरलेन अधूरा धूल-मिट्टी और जाम से जूझ रहे लोग

828 करोड़ रुपए की परियोजना अधर में, तय समय...