पिकअप में शराब की तस्करी का पर्दाफाश, 70 बीयर व 45 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त

--Advertisement--

पिकअप में शराब की तस्करी का पर्दाफाश, 70 बीयर व 45 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त।

मंडी – अजय सूर्या

राज्य कर एवं आबकारी विभाग की टीम ने नरेश चौक से 70 पेटी बीयर व 45 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त की है।

जानकारी के अनुसार उपायुक्त राज्य कर एवं आबकारी विभाग मंडी मनोज डोगरा ने बताया कि सहायक आयुक्त राज्य कर एवं आबकारी विभाग सुनील कुमार के नेतृत्व में नाके पर थी।

इसी दौरान बोलेरो पिकअप गाड़ी (HP 66-6595) को तलाशी के लिए रोका गया। तलाशी लेने पर कार से 70 पेटी बीयर व 45 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की गई।

चालक से जब उक्त शराब से सम्बंधित परमिट व अन्य दस्तावेज़ मांगे गए तो वह कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

मनोज डोगरा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि उक्त शराब को जब्त कर पुलिस के हवाले कर दिया है। गाड़ी चालक के खिलाफ मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है।

उन्होंने बताया कि जांच करने पर उक्त शराब को केवल चंडीगढ़ में ही बिक्री की इजाजत थी। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है और भविष्य में भी शराब तस्करों के विरुद्ध इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...