हिमाचल में फिर बढ़े सीमेंट के दाम, अब इतने रुपये महंगा मिलेगा बैग

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां 

हिमाचल प्रदेश में सीमेंट के दामों में फिर बढ़ोतरी कर दी गई है। दामों में पांच रुपये प्रति बैग बढ़ोतरी हुई है। एक माह के भीतर ही दूसरी बार दाम बढ़े हैं।

बीते सितंबर माह में 10 रुपये प्रति बैग दामों में बढ़ोतरी हुई थी और अब पांच रुपये प्रति बैग बढ़ाए गए हैं। ऐसे में सूबे के लोगों को महंगाई का एक और झटका लगा है। सोमवार रात से बढ़े हुए दाम लागू हो गए हैं।

सीमेंट के दामों में बढ़ोतरी होने से आम वर्ग पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। सूबे में एसीसी, अल्ट्राटेक और अंबुजा सीमेंट कंपनियों की ओर से दामों में बढ़ोतरी की गई है।

किस कंपनी का सीमेंट कितना महंगा

एसीसी सीमेंट का दाम 440 रुपये से बढ़कर 445 रुपये हो गया है। जबकि एसीसी गोल्ड के दाम 480 से 485 रुपये हो गए हैं।

वहीं, अल्ट्राटेक सीमेंट के दामों में भी पांच रुपये बढ़ोतरी हुई है। अल्ट्राटेक सीमेंट के दाम 440 रुपये प्रति बैग से बढ़कर 445 रुपये प्रति बैग हो गए हैं।

अंबुजा सीमेंट के दाम 440 से 445 रुपये प्रति बैग हो गए हैं। सीमेंट के दामों में बढ़ोतरी होने से निर्माणधीन मकानों का बजट बिगड़ गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में सुरक्षा गार्ड समेत कई पदों पर भर्ती, 12-17 अक्टूबर तक कैंपस इंटरव्यू

सुरक्षा गार्ड एवं सुरक्षा पर्यवेक्षक के पदों पर भर्ती...

कांगड़ा में ट्रेनिंग पूरी कर छुट्टी आए फौजी की सड़क हादसे में मौत

कांगड़ा में सड़क हादसे ने एक परिवार का सहारा...

पालमपुर में ब्रेक फेल होने से बस दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 15 जिंदगियां

पालमपुर में मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रेक फेल होने...