शिक्षा विभाग में कार्यरत पार्ट टाइम मल्टी टास्क कर्मियों का प्रतिनिधि मंडल मांगों को ले कर मुख्यमंत्री से मिला

--Advertisement--

शाहपुर – नितिश पठानियां

शिक्षा विभाग में कार्यरत पार्ट टाइम मल्टी टास्क कर्मियों के लिए 2024-2025 के बजट में लाने हेतू जिला अध्यक्ष विपन ठाकुर के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल गत दिवस मुख्यमंत्री से मिला और इस बारे एक प्रार्थना पत्र उन्हे सौंपा।

विपन ठाकुर ने बताया कि शिक्षा विभाग में 2021-2022 से 8 हजार के करीब पार्ट टाइम मल्टी टास्क कर्मी स्कूलो में सेवाऐ दे रहे है। इनमें अधिकतर विकलांग, विध्वा, अनाथ, अतिर्निरधन परिवारो से सम्बध रखते है। हमें पार्ट टाइम नियुक्त किया है लेकिन हम दैनिकभोगी कर्मचारी के बराबर कार्य करते है। विभाग के आदेशानुसार हमार कार्य सुवह 8:30 से सायः 3:30 बजे तक होता है।

सरकार में 2 बजट सत्र हो गए और हमें इसमें अनदेखा किया गया इस वार के 24-25 के बजट में लाने की कृपा करें।
उन्होंने बताया कि सभी पार्ट टाइम मल्टी टास्क कर्मी में विकलांग व अन्य श्रेणी के कर्मचारी कार्यरत है जो कि अति गरीब परिवारो से सम्बध रखते है वहीं विकलांग, विध्वा अन्य श्रेणी वाले लागों की पैशन भी बन्द कर दी है।

उन्होंने बताया कि आज के समय में 5625/- प्रतिमाह में गुजारा करना बहुत मुशकिल है इसमें अलावा होली, दिपावली तथा अन्य त्योहारों में जो सरकारी छुटीयां होती है उनका वेतनमान भी काट लिया जाता है जो कि तर्कसंगत नहीं है। और कई बार तो वेतनमान की समय पर अदायगी नहीं की जाती, 40 प्रतिशत कर्मचारी मिडल स्कूलों में सेवाएँ दे रहे है परन्तु उनका मासिक वेतमान जो है हर महिने समय पर नही मिलता है।

बिपन ठाकुर ने मुख्यमंत्री से प्रार्थना की कि आपने हर वर्ग के लोगों के हितों का ध्यान रखा है, हम सभी आपके पास यही आशा लेकर आए है। कि आप हमारे लिए भी जल्द स्थाई नीति बनाएगें, ताकि हम गरीब परिवारो के लोग आपना और अपने परिवार गुजर-बसर सही तरीके से कर सकें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...