शाहपुर बाजार से फोरलेन बनाने से उजड़ जाएगा 100 साल पुराना बाजार: श्रीकांत

--Advertisement--

Image

शाहपुर – नितिश पठानियां 

फोरलेन संघर्ष समिति के बैनर तले शुक्रवार को शाहपुर के कारोबारियों और स्थानीय लोगों ने शाहपुर के बंदला पुल से लेकर पुलिस स्टेशन तक फोरलेन के विरोध में रोष मार्च निकाला।

इस दौरान फोरलेन प्रभावितों ने मांग उठाई कि शाहपुर में फ्लाईओवर या बाईपास बनाया जाए, ताकि लोग लोग बेघर और बेरोजगार होने से बच सकें।

शुक्रवार को रोष रैली निकालने पहुंचे शाहपुर फोरलेन संघर्ष समिति के अध्यक्ष डॉ. श्रीकांत लगवाल, उपाध्यक्ष सुनील वर्मा, पंकज महाजन, गुरचरण काका, महासचिव नवनीत शर्मा, संजीव उपाध्याय, सहसंयोजक कमल शर्मा, सलाहकार योगिंदर पाल महाजन, जितेंद्र सोंधी, कमल पाधा, महिंदर शर्मा, सचिव राजीव महाजन, वरुण, कमल कौशल, कोषाध्यक्ष संजीव, अजय पाकल, विजय लगवाल और मुनीष कोहली ने बताया कि अगर शाहपुर बाजार से फोरलेन बनाया जाता है तो करीब 100 साल पुराना बाजार उजड़ जाएगा।

इसके कारण सैकड़ों लोगों का रोजगार छिन जाएगा। इसके साथ ही पौंग बांध विस्थापित सहित सैकड़ों लोग बेघर भी हो जाएंगे।

कुछ दुकानदार ऐसे भी हैं, जो लाखों रुपये कर्ज लेकर कारोबार कर रहे हैं। बाजार से फोरलेन बनने पर सभी का धंधा चौपट हो जाएगा।

उन्होंने कहा कि यह आंदोलन तक तक जारी रहेगा, जब तक उनकी जायज मांग पूरी नहीं की जाती। बाजार से फोरलेन बनाने के विरोध में स्थानीय दुकानदार और लोग हर रोज एक घंटा दुकानें बंद रख कर प्रदर्शन कर रहे हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नशा तस्कर की अवैध संपत्ति पर चला बुलडोजर, सरकारी भूमि पर कब्जा कर बनाया था घर

हिमखबर डेस्क नशीले पदार्थों के अवैध नेटवर्क के खिलाफ जीरो...

चालक की लापरवाही से बस से गिरी महिला, सिर में आई गंभीर चोट…PGI तक चला इलाज; अब दर्ज हुआ केस

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर सदर थाना पुलिस ने...

श्री श्री रविशंकर से मिले सुक्खू, प्राकृतिक खेती और बेसहारा गौवंश के संरक्षण पर हुई चर्चा

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज बेंगलुरु में...