खाई में गिरी मोटरसाइकिल, युवक की मौत

--Advertisement--

Image

चम्बा – भूषण गूरुंग

जसौरगढ़ से मोटरसाइकिल पर घर लौट रहे युवक की जसौरगढ़ जीरो प्वाइंट के पास खाई में गिरने से मौत हो गई।

मृतक की पहचान तनुज (19 वर्षीय) पुत्र रमेश कुमार निवासी गलिया डाकघर ब्याणा के रूप में हुई है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गलिया निवासी तनुज अपनी मोटरसाइकिल पर जसौरगढ़ से अपने घर लौट रहा था।

वीरवार रात आठ बजे के करीब जब वह संपर्क मार्ग जसौरगढ़ जीरो प्वाइंट पर पहुंचा तो अचानक मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में गिर गई।

मोटरसाइकिल गिरने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और नकरोड़ चौकी में भी हादसे की सूचना दी।

पुलिस ने मौके पर पहुंच ग्रामीणों की मदद से युवक को खाई से बाहर निकाल कर पीएचसी जसौरगढ़ पहुंचाया। यहां पर तैनात चिकित्सक ने युवक को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस की देखरेख में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा गया।

डीएसपी सलूणी मयंक चौधरी ने हादसे में युवक की मौत की पुष्टि की है। बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। युवक की मौत से गांव मातम छा गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री, कल रवींद्र जयंती के मौके पर लेंगे शपथ

हिमखबर डेस्क पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को...

शादी समारोह से लौट रहे युवक के साथ दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी कार; गंभीर घायल

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला में गुरूवार देर...