चोरी के दो मामलों में दंपत्ति सहित चार गिरफ्तार

--Advertisement--

Image

धर्मशाला – राजीव जसबाल 

पुलिस थाना धर्मशाला की टीम ने चोरी के दो विभिन्न मामलों में एक दंपती सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान एक मामले में जहां घर से गहने चुराए थे।

वहीं एक अन्य मामले में दाड़ी मेला ग्राउंड में मेले के दौरान आए व्यापारी से नकदी और मोबाइल चोरी किया था। शातिर सीसीटीवी फुटेज में मिले सुराग के आधार पर पकड़ में आए हैं।

जानकारी के अनुसार चोरों ने सिद्धबाड़ी में एक घर से करीब चार लाख की चोरी को अंजाम दिया था। इस संदर्भ में मामला पुलिस थाना धर्मशाला में दर्ज था।

मामले की छानबीन के दौरान घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया, जिसमें चोरी के आरोप में पकड़े गए युवकों की संलिप्तता देखी गई और आरोपियों को शक के आधार पर पुलिस ने गिरफ्तार किया।

इसके बाद पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल किया। पुलिस की ओर से पकड़े गए आरोपियों की पहचान अजय कुमार निवासी जवाली, उसकी पत्नी रजनी सहित जवाली के ही रहने वाले अंकुश को गिरफ्तार किया गया है।

बताया जा रहा है कि अजय कुमार और उसकी पत्नी रजनी पहले भी चरस रखने के आरोपी हैं। वहीं दूसरे मामले में दाड़ी मेला ग्राउंड में एक व्यापारी ने दुकान सजाई थी।

इस दौरान विशाल कुमार निवासी चरान खड्ड धर्मशाला ने मौका देख कर व्यापारी के 60 हजार रुपये और मोबाइल उड़ा लिया था।

इसके बाद पुलिस छानबीन में आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया और मोबाइल को रिकवर किया गया है।

सदर थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि चोरी के दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने एक दंपती सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नशा तस्कर की अवैध संपत्ति पर चला बुलडोजर, सरकारी भूमि पर कब्जा कर बनाया था घर

हिमखबर डेस्क नशीले पदार्थों के अवैध नेटवर्क के खिलाफ जीरो...

चालक की लापरवाही से बस से गिरी महिला, सिर में आई गंभीर चोट…PGI तक चला इलाज; अब दर्ज हुआ केस

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर सदर थाना पुलिस ने...

श्री श्री रविशंकर से मिले सुक्खू, प्राकृतिक खेती और बेसहारा गौवंश के संरक्षण पर हुई चर्चा

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज बेंगलुरु में...