शाहपुर पुलिस ने बरदाईं में 6.44 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़ा युवक

--Advertisement--

शाहपुर – कोहली

पुलिस द्वारा नशीले पदार्थ बेचने वालों के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान के तहत बुधवार देर रात शाहपुर पुलिस ने (सिहोलपुरी) वरदाई में जल शक्ति विभाग स्टोर के पास एक युवक को 6.44 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़ा। आरोपी युवक चिट्टे को बेचने की फिराक में था।

जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि वरदाई में जल शक्ति विभाग स्टोर के पास एक युवक चिट्टा बेचने की फिराक मे है। जिस पर पुलिस ने तुरंत कार्यवाही करते हुए उसे मौका से पकड़ लिया तथा तलाशी लेने पर चिट्टा बरामद किया। आरोपी युवक की पहचान मोहित दास (25) पुत्र गोपाल सिंह निवासी बाल्मिकी कालोनी धर्मशाला जिला कांगड़ा के तौर पर हुई है।

थाना प्रभारी शाहपुर करतार सिंह ठाकुर के बोल

थाना प्रभारी शाहपुर करतार सिंह ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ भविष्य में भी कार्यवाही जारी रहेगी। नशा बेचने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...