शाहपुर पुलिस ने दुराना निवासी स्वर्ण सिंह को 882 ग्राम चरस के साथ पकड़ा

--Advertisement--

शाहपुर – अमित शर्मा

शाहपुर पुलिस ने नशा माफिया को जड़ से उखाड़ने के लिए शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पुलिस अधीक्षक जिला कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों के अनुसार शाहपुर पुलिस टीम ने थाना प्रभारी शाहपुर करतार सिंह ठाकुर के नेतृत्व में शुक्रवार देर रात गुप्त सूचना पर उपतहसील हारचक्कियां के गांव थाना में एक युवक को पकड़ा और उससे 882 ग्राम चरस बरामद की पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले कर मामला दर्ज कर लिया है।

युवक की पहचान सवर्ण सिंह पुत्र चैन सिंह निवासी गांव थाना पोस्ट ऑफिस हारचक्कियां के तौर पर हुई है। जानकारी अनुसार आरोपी युवक चरस की पुड़िया बना कर बेचता था। पुलिस ने उससे भार तौलने की डिजिटल मशीन तथा आठ हजार रुपए नगद भी बरामद किए हैं।

पुलिस को इस बारे स्थानीय लोगों की कई शिकायते भी आई थी। जिस पर रात को सूचना मिलने पर पुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ दबिश दी और मौका पर ही आरोपी से चरस पकड़ी। आरोपी युवक ने चरस बेचने के लिए गौशाला के पीछे एक शेड बनाया हुआ था जहां से चरस बेचता था।

थाना प्रभारी शाहपुर करतार सिंह ठाकुर के बोल 

थाना प्रभारी शाहपुर करतार सिंह ठाकुर ने बताया कि आरोपी युवक को हिरासत में ले कर मामला दर्ज कर लिया है आरोपी युवक से पूछताश की जाएगी कि कहां से चरस लाता है तथा और कितने नशा तस्करों से इसके संबंध है।

उन्होंने लोगों से भी अपील की है कि यदि आपके आसपास कोई चरस , चिट्टा या अन्य प्रकार का नशा बेचता है तो उसकी सूचना पुलिस को दें उनका नाम गुप्त रखा जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...