शाहपुर: जब पंचायत ने नहीं सुनी तो ग्रामीणों ने खुद ही निकाल दी सड़क

--Advertisement--

शाहपुर – कोहली

जब पंचायत प्रतिनिधियों ने नहीं सुनी को ग्रामीणों ने खुद ही खर्च कर सड़क बनवा डाली।

मामला शाहपुर उपमंडल की ग्राम पंचायत मझग्रा (लदबाड़ा) टीका कूठेहड़ वार्ड नंबर एक का है। जहां के निवासियों ने पंचायत द्वारा रास्ता न बनाए जाने पर खुद खर्चा कर एक किलोमीटर रास्ता बनवा लिया।

पंचायत के पूर्व उपप्रधान जोगिंदर सिंह ने बताया कि वार्ड के वाशिंदों जेमल सिंह ,जोगिंदर सिंह, ईश्वर दास , रामसरन की जमीन तक लगभग एक किलो मीटर ट्रेक्टर योग्य सड़क निर्माण का कई बार आग्रह पंचायत से किया, लेकिन रास्ता नही बन सका ।

उन्होंने बताया कि आखिर पंचायत से खफा हो कर लोगों ने मिल कर खुद खर्चा करके ट्रेक्टर योग्य सड़क का निर्माण कर डाला। जिसमे जेसीबी मशीन का भी इस्तेमाल हुआ।

उन्होंने बताया कि इस रास्ते के निर्माण के लिए तीन साल पहले से तीन लाख रुपये पंचायत के पास पड़ा है और इसके लिए सीमेंट भी मंजूर है।

इसके बावजूद भी पंचायत रास्ता नही बनवा सकी। जो पंचायत प्रतिनिधि लोगों को सुविधा ने दे सके वह पंचायत प्रतिनिधि किसी काम के नहीं।

वहीं सड़क निर्माण के लिए अमरनाथ ,प्रशोतम ,जेमल लाल सिंह ,रौशनी देवी लाता देवी ,कमला ,प्रदीप ,रमेश ,अश्वनी कुमार ,शशि कपूर , विशन दास ,राम सिंह , बुद्धि सिंह कमलेश चंद, पवन सहित अन्य का भी सहयोग रहा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

टूट गईं वीरानगी और सूनेपन की जंजीरें, 21 साल बाद फिर बजी स्कूल की घंटी

हिमखबर डेस्क यहां कभी बंदूक और गोलियां की धांय-धांय सुनाई...

हिमाचल का एक ऐसा मंदिर, जहां आशीर्वाद लेने से दूर हो जाती हैं वैवाहिक बाधाएं

हिमखबर डेस्क पति-पत्नी में खटपट आम बात है। कहते हैं...

बरोटीवाला में युवक की बेरहमी से हत्या, शिव मंदिर के प्रांगण में खून से लथपथ मिला शव

बद्दी - रजनीश ठाकुर हिमाचल प्रदेश के पुलिस जिला बद्दी...