शाहपुर की महिला हत्या के आरोपित पांच दिन के पुलिस रिमांड पर

--Advertisement--

Image

शाहपुर, नितिश पठानियां

 

नगर निगम पालमपुर के वार्ड दो के रामचौक में शाहपुर की महिला की हत्या के तीनों आरोपितों को न्यायालय ने पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। शनिवार को डीएनए टेस्ट की रिपोर्ट के बाद गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपितों ने पुलिस पूछताछ में कोई भी राज नहीं उगला है।

 

पहली जून को जंगी पुल के निकट किराये के मकान में रह रही शाहपुर की महिला का अर्धनग्न अवस्था में शव बरामद हुआ था। ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी पुलिस के लिए पहेली बनी हुई थी। हत्या को सुलझाने में फारेंसिक विशेषज्ञों का सहयोग रामबाण सिद्ध हुआ व एक माह बाद डीएनए टेस्ट रिपोर्ट में तीनों की संलिप्तता पाई गई है।

 

महिला हत्या से कुछ दिन पहले ही पालमपुर में किराये का मकान लेकर रह रही थी। डीएसपी बीडी भाटिया ने बताया कि आरोपितों से पूछताछ जारी है। न्यायालय ने तीनों आरोपितों को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...