शादी नहीं की तो जान दे दूंगी, प्रेमी से विवाह की जिद को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

उत्तर प्रदेश में प्रयागराज जिले के फूलपुर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार शाम एक युवती द्वारा मोबाइल टावर पर चढ़कर आत्महत्या की धमकी देने से हड़कंप मच गया। पुलिस के अनुसार बुढ़िया का इनारा बाजार में एक युवती अपने प्रेमी से शादी की जिद को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गई और कूदकर जान देने की धमकी देने लगी।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि युवती टावर पर चढ़कर अपने प्रेमी से फोन पर लगातार बात कर रही थी और बार-बार शादी न होने पर जान देने की बात कह रही थी। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह काफी देर तक नीचे उतरने को तैयार नहीं हुई।

इस दौरान मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और स्थिति तनावपूर्ण बनी रही। हालात बिगड़ते देख मौके पर मौजूद तीन स्थानीय युवकों ने साहस दिखाते हुए टावर पर चढ़कर सूझबूझ से युवती को सुरक्षित नीचे उतार लिया। उनकी इस बहादुरी की स्थानीय लोगों ने सराहना की।

इसके बाद पुलिस युवती को फूलपुर कोतवाली ले गई, जहां पूछताछ में पता चला कि उसका अपने प्रेमी से लंबे समय से संबंध था और दोनों शादी करना चाहते थे। हालांकि, प्रेमी के परिजनों ने पारिवारिक कारणों का हवाला देते हुए शादी से इनकार कर दिया, जिससे आहत होकर युवती ने यह कदम उठाया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कनाडा में एक और पंजाबी युवती की गोली मारकर हत्या, आरोपी शरणजीत सिंह गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क कनाडा में एक और पंजाबी युवती की गोली...

हिमाचल में C-ग्रेड सेब, आम और सिट्रस फलों की सरकारी खरीद को मंजूरी, जानें पूरी योजना

हिमखबर डेस्क बागवानी विभाग के प्रवक्ता ने आज यहां बताया...

स्वर्गीय जीएस बाली की जयंती पर HPTDC ने लगाया रक्तदान शिविर, कर्मचारियों ने किया रक्तदान

हिमखबर डेस्क स्वर्गीय जीएस बाली पूर्व मंत्री हिमाचल प्रदेश एवं...

जमानाबाद में मिंजर मेले की गूंज, उद्घाटन के साथ हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ

काँगड़ा - राजीव जस्वाल विकास खंड कांगड़ा की पंचायत जमानाबाद...