राजगढ़ अस्पताल में 5 माह का भ्रूण मिलने की घटना में सनसनीखेज मोड़, 15 वर्षीय किशोरी का खुलासा….

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिला के राजगढ़ स्थित अस्पताल में शौचालय से करीब साढ़े पांच महीने का अजन्मा शिशु (भ्रूण) मिलने की घटना ने गंभीर मोड़ ले लिया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि यह मामला एक नाबालिग किशोरी से जुड़ा हुआ है, जिसके साथ कथित रूप से दुष्कर्म किया गया था।

सूत्रों के अनुसार, लगभग साढ़े 15 वर्षीय एक किशोरी पेट दर्द की शिकायत के चलते अस्पताल पहुंची थी। इसी दौरान अस्पताल के शौचालय में उसका गर्भपात हो गया। जांच में यह भी सामने आया है कि किशोरी करीब साढ़े पांच महीने की गर्भवती थी।

घटना के बाद किशोरी अस्पताल से लापता हो गई थी, लेकिन सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने उसे ढूंढ निकाला। प्रारंभिक पूछताछ में किशोरी ने खुलासा किया कि कुछ समय पहले एक 20 से 22 वर्षीय युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया था, जिसके चलते वह गर्भवती हो गई।

पुलिस ने अस्पताल के शौचालय से बरामद भ्रूण को फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। साथ ही, आरोपी की गिरफ्तारी के बाद डीएनए जांच कर वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया भी अपनाई जाएगी।

पुलिस अधीक्षक एन.एस. नेगी के बोल

इस संबंध में पुलिस अधीक्षक एन.एस. नेगी ने बताया कि मामला नाबालिग से जुड़ा होने के कारण जांच पूरी सावधानी और गोपनीयता के साथ की जा रही है। उन्होंने पुष्टि की कि आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि पीड़िता की पहचान को पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा, जैसा कि कानून में प्रावधान है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

एक माह की बच्ची को दादा की गोद से छीनकर जमीन पर पटका, आरोपी बोला- बलि देना था मुझे

हिमख़बर डेस्क  उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एक हैरान करने...

एक तेज भूकंप और सब होगा खत्म, आखिर खतरे से निपटने के लिए कितनी तैयार है देवभूमि

हिमाचल में प्रलय की आहट- हिमाचल पर मंडरा रहा है...

गिरीपार के बेटे ने चमकाया प्रदेश का नाम, LPAI में पोर्ट प्रशासक बने HAS अधिकारी नारायण चौहान

हिमख़बर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई प्रशासनिक पदों पर सेवारत...

बचपन का शौक बना प्रोफेशन, मिनटों में किसी का भी स्कैच तैयार कर देते हैं शेखर

हिमख़बर डेस्क  उपमंडल जवाली के अंतर्गत नगर परिषद जवाली के...