हिमाचलः 5 वर्ष की बच्ची के साथ 3 मुस्लिम लड़कों ने किया शारीरिक शोषण

--Advertisement--

सोलन – रजनीश ठाकुर

सोलन के देवघाट में पिछले कल शाम को एक 5 वर्ष की बच्ची अपने घर के आंगन में खेल रही थी। हिन्दू रक्षा मंच के कार्यकर्ता अजय कुमार और बच्ची के पिता आशीष ने बताया कि बच्ची के पड़ोस में रहने वाले तीन मुस्लिम लड़के जिनकी उम्र लगभग 12,15 और 19 साल बताई जा रही है ने बच्ची को आंगन से मोबाइल और चौकलेट देकर साइड में बुलाया।

वहाँ से 19 साल का इरफान उसे अपने कमरे में ले गया। कमरे में उसने बच्ची के कपड़े उतारे और खुद नंगे होकर बच्ची को अपनी गोद में बिठा लिया, डरी हुई बच्ची जोर-जोर से चिल्लाई तब उसने हडबड़ाहट में उसे छोड़ा और वहाँ से फरार हो गया।

ये तीनो प्रवासी मुस्लिम सोलन में ही किसी ठेकेदार के पास काम करते हैं और वहाँ बच्ची के परिवार के पड़ोस में किराए पर रहते हैं। बच्ची के पिता नगर परिषद में सफाई कर्मचारी हैं। हिन्दू रक्षा मंच के कार्यकर्ताओं की मदद से बच्ची के परिवार ने इस मामले में सोलन पुलिस को शिकायत कर दी गई है।

हिन्दू रक्षा मंच के कार्यकर्ताओं ने रात तक तीनो लड़को को खोजने का खूब प्रयास किया परंतु तीनो लड़के फरार हो चुके थे। जिस मकान मालिक ने इन लड़को को मकान किराए पर दे रखा है वहीँ मकान मालिक हिन्दू रक्षा मंच के कार्यकर्ताओं को ही धमकाने का काम कर रहा है।

हिन्दू रक्षा मंच के कार्यकर्ताओं ने कहा कि सोलन पुलिस इस मामले में त्वरित कार्यवाही कर दोषियों को गिरफ्तार करे और साथ ही मकान मालिक को भी इस केस में नामजद करे।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

20 मीटर चलते ही ‘हांफ’ गई बस! लोगों को करना पड़ा परेशानियों का सामना

हिमखबर डेस्क बस अड्डा सुजानपुर से रूटीन में प्रतिदिन 3.10...

टैम्पो से प्रतिबंधित कैप्सूलों की खेप बरामद, UP के तस्कर समेत 2 गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क सिरमौर जिले के पांवटा साहिब में पुलिस की...

मैनुअल फिटनेस टेस्ट सुविधा पर सीएम सुक्खू का भरोसा, ऑपरेटरों को राहत की उम्मीद

एटीएस मुद्दे पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खु से मिले...