शातिरों ने शख्स के खाते से उड़ाए 27500, ATM कार्ड बदलकर दिया घटना को अंजाम

--Advertisement--

ज्वाली – अनिल छांगू

उपमंडल ज्वाली के तहत आती पंचायत ढन में शातिरों द्वारा एटीएम कार्ड बदलकर एक व्यक्ति के खाते से 27500 रुपए निकाले जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने इस संबंध में पुलिस थाना ज्वाली में शिकायत दर्ज करवाई है। पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने घटना के संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित मान सिंह ने बताया कि वह PNB बैंक के एटीएम से पैसे निकलवाने गया था। जब वह पैसे निकाल रहा था तो उस समय दो अनंजान व्यक्ति ATM के अंदर खड़े थे। मान सिंह ने बताया कि उन शातिरों ने मदद के बहाने बड़ी चालाकी से मेरा एटीएम ले लिया, हालांकि कुछ समय के लिए मुझे उनपर शक भी हुआ लेकिन में इस बारे में ज्यादा ध्यान नहीं दिया।

उसके बाद जब मैं अपनी पेंशन लेने बैंक गया तो मेरे खाते से 27500 रुपए निकल चुके थे। जब मैंने इस बारे में बैंक वालों से बात की तो उन्होंने बताया कि दो बार 10-10 हजार रुपए एसबीआई ATM से निकाले गए हैं और 7500 रुपए स्वैप किए गए हैं।

पीड़ित मान सिंह ने बताया कि यह सब जालसाजी उन्हीं दो शातिरों ने की है। जिसकी फुटेज CCTV कैमरा में कैद हो गई है। पीड़ित मान सिंह ने पुलिस से शिकायत कर उन दो शातिरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए धनराशि वापस दिलाने की गुहार लगाई है।

थाना प्रभारी प्रीतम सिंह जरियाल के बोल

मामले की पुष्टि करते हुए थाना प्रभारी प्रीतम सिंह जरियाल ने कहा कि उन्हें मान सिंह की शिकायत मिली है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। ATM के अंदर लगी सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...