शराब माफिया पर बड़ी कार्रवाई, दारू की 319 पेटियों संग चार गाडिय़ां जब्त

--Advertisement--

Image

ऊना- अमित शर्मा

जिला पुलिस ने हरोली क्षेत्र के सलोह गांव में अवैध ढंग से ले जा रही शराब की बड़ी खेप को कब्जे में लिया है। पुलिस ने शराब से भरा एक ट्रक व दो पिकअप जीप को अपने कब्जे में लिया है। एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने कहा कि इस मामले में अधिक जानकारी आज बुधवार को दी जाएगी।

जिला कांगड़ा के टैरेस से शराब की बड़ी खेप आने के बारे में पुख्ता सूचना डीएसपी ऊना कुलविंद्र सिंह को मिली। उसके आधार पर डीएसपी की अगुवाई में पुलिस टीम ने नाकाबंदी करते हुए सलोह गांव के पास देसी शराब से भरा एक ट्रक, दो पिकअप जीप को अपने कब्जे में लिया।

मौके पर एसपी अर्जित सेन ठाकुर व एएसपी प्रवीण धीमान भी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। समाचार लिखे जाने तक शराब की पेटियों को कब्जे में लेकर उनकी गिनती की जा रही थी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...