शराब कांड की हो न्यायिक जांच- कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष

--Advertisement--

Image

शिमला- जसपाल ठाकुर

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने प्रदेश में अवैध शराब कांड की न्यायिक जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि अभी तक कि जांच से जिस तरह सामने आया है कि यह अंतरराज्यीय स्तर तक जाल फैला है अतः इसकी निष्पक्ष जांच तभी सम्भव होगी जब इसकी न्यायिक जांच करवाई जाए।

उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि वर्षों से अवैध शराब की फैक्ट्री चालू थी और पुलिस एवम आबकारी विभाग इसको लेकर क्यों चुप थे। 7 लोगों की मृत्यु के बाद पुलिस हरकत में आई और इस अवैध शराब के धंधे का पर्दाफाश करने की बात कर रही है लेकिन चार वर्षों से पुलिस इसका पता क्यों नहीं लगा सकी। यह सम्भव नहीं है कि पुलिस और आबकारी विभाग को इसकी जानकारी न हो। यह सरकार की नाकामी है।

कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी पिछले चार बर्षों से सरकार को कहती आ रही है कि माफ़िया पूर्णरूप से सरकार पर हावी है। शराब माफिया,खनन माफिया,नशा माफिया और वन माफिया के खिलाफ सरकार कोई भी ठोस कदम नहीं उठा पाई है। पिछले चार सालों से शराब नीति पर सरकार का ढुलमुल रवैया यह दर्शाता है कि सरकार की शराब माफिया के साथ सांठगांठ है।

कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में असामाजिक तत्वों के लिए कोई जगह नहीं है। अगर कोई भी पार्टी पदाधिकारी किसी भी तरह के असामाजिक कार्यों में संलिप्त पाया जाता है तो उसे तुरंत प्रभाव से पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा और ऐसे असामाजिक तत्वों की सहायता या पैरवी करने वाले भी बख्शे नहीं जाएंगे।

कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि शराब कांड में सरकार अपनी जिम्मेदारी से बच नहीं सकती है। प्रदेश को शराब और नशा माफिया ने अपनी गिरफ्त में ले रखा है। उन्होंने कहा कि इस कांड पर जिस तरह से सरकार अपनी पीठ थपथपा रही है वह उचित नहीं है। सभी विभाग बराबर के दोषी हैं।

कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि क्योंकि माफिया ने अपनी जड़ें गांव तक फैला रखी हैं और इसमें कई बड़ी मछलियां संलिप्त होने की आशंका जताई जा रही है अतः यह आवश्यक हो गया है कि सरकार इसकी न्यायिक जांच करवाए ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...