शरण कॉलेज में मनाया गया विश्व शांति दिवस

--Advertisement--

Image

कांगड़ा – राजीव जसवाल

अहिंसा और संघर्ष विराम के माध्यम से विश्व में शांति कायम करने के लिए शरण कॉलेज ऑफ एजुकेशन फ़ॉर वूमेन घुरकड़ी (कांगड़ा) में अंतर्राष्ट्रीय विश्व शान्ति दिवस मनाया गया जिसके अंतर्गत विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

शांति का दूत कहे जाने वाले सफेद कबूतरों के छात्राओं ने पोस्टर व चार्ट बनाए जिनके माध्यम से उन्होंने शांति का संदेश दिया।वर्ष 2022 की थीम जातिवाद खत्म करें, शांति का निर्माण करें के अंतर्गत छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के कोलार्ज बनाकर विश्व शांति का संदेश देते हुए कहा कि हमें एक ऐसे समाज का निर्माण करना है। जिसमें किसी के साथ भी किसी भी प्रकार का कोई भेदभाव न हो।

सभी के दिलों में सभी धर्मों के प्रति एक जैसा भाव हो । तदुपरांत योगा इंस्ट्रक्टर अशोक कुमार ने मेडीटेशन व विभिन्न प्रकार के योगासन करवाकर छात्राओं को शांति का संदेश दिया।अंत में कॉलेज प्राचार्या डॉ सुमन शर्मा ने छात्राओं को इस विशेष दिन की महत्ता के बारे में बताया।

उन्होंने कहा कि इस विशेष दिवस के ज़रिए हम दुनियाभर के देशों और नागरिकों के बीच सामंजस्य स्थापित कर उन्हें एकसूत्र में बांधने का प्रयास कर सकते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...