शक्तिपीठ श्री ज्वालामुखी मंदिर में गुप्त नवरात्रों का हवन और कन्या पूजन के साथ समापन

--Advertisement--

Image

ज्वालामुखी – ज्योति शर्मा

विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री ज्वालामुखी मंदिर में आज गुप्त नवरात्रों का विधिवत हवन पूजा और कन्या पूजन के साथ समापन हुआ.

विश्व शांति और जनकल्याण के लिए मंदिर न्यास ज्वालामुखी और पुजारी वर्ग ज्वालामुखी के संयुक्त तत्वाधान में 9 दिन तक चलने वाला धार्मिक अनुष्ठान गुप्त नवरात्रों में मां ज्वालामुखी के दरबार में संपन्न हुआ.

जिसमें पुजारियों विद्वानों ने 9 दिन तक मंदिर परिसर में रहकर मां ज्वालामुखी के मूल मंत्र ,बटुक भैरव ,गणेश ,गायत्री का जाप और पाठ किया. आज विशाल हवन पूजा के साथ कन्या पूजन कर इस धार्मिक अनुष्ठान का समापन हुआ राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष एवं ज्वालामुखी के विधायक रमेश धवाला ने कार्यक्रम में पधार कर इस अनुष्ठान का समापन किया.

इस मौके पर उनके साथ एसडीएम ज्वालामुखी मनोज ठाकुर , तहसीलदार ज्वालामुखी मंदिर विचित्र सिंह ठाकुर ज्वालामुखी मंदिर न्यास के सदस्यगण पुजारी वर्ग कर्मचारी गण और शहर के कई प्रबुद्ध लोग और देश के कोने-कोने से आए मां के भक्त भी मौजूद थे.

मंदिर परिसर में 9 दिन तक पूजा पाठ करने वाले ब्राह्मणों को दक्षिणा आवरणी देकर सम्मानित किया गया. विधायक रमेश धवाला और एसडीएम ज्वालामुखी मनोज ठाकुर ने समस्त देशवासियों को गुप्त नवरात्रों के समापन पर बधाई दी है और मां ज्वालामुखी से प्रार्थना की है कि समस्त देशवासी खुशहाल रहें स्वस्थ रहें और विकास के पथ पर अग्रसर रहें l

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...