व्यक्ति ने खुद को लाइसैंसी बंदूक से गोली मारकर की अत्महत्या

--Advertisement--

Image

व्यूरो, रिपोर्ट

श्री रेणुका जी पुलिस थाना के अंतर्गत एक व्यक्ति ने खुद को लाइसैंसी बंदूक से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। घटना गुरुवार शाम करीब सवा 4 बजे के आसपास रेणुका जी पुलिस थाना के तहत दिभूरी टिक्कर गांव में पेश आई। पुलिस को सूचना मिली कि यहां एक व्यक्ति ने लाइसैंसी बंदूक से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है।

सूचना मिलते ही तुरंत एसएचओ देवी सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। इस बीच पुलिस ने देखा कि तपेंद्र सिंह (64) पुत्र जगबंधन सिंह निवासी दिभूरी टिक्कर अपने कमरे में खून से लथपथ पड़ा हुआ था। मौके पर मृतक के परिजन भी उपस्थित मिले, जिन्होंने पुलिस को पूछताछ में बताया कि तपेंद्र सिंह पिछले दो-तीन दिनों से शराब का सेवन कर रहा था और अपने कमरे में ही रहता था, जिसने शाम के समय अपनी लाइसैंसी बंदूक से स्वयं को पेट में गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने लाइसैंसी बंदूक को कब्जे में ले लिया है, साथ ही शव को पोस्टमार्टम हेतु मैडीकल कालेज नाहन भेज दिया है। मौके पर पुलिस को कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। डीएसपी संगड़ाह शक्ति सिंह द्वारा भी घटनास्थल का दौरा किया गया है। एसपी डॉ. केसी शर्मा ने पुष्टि करते हुए बताया कि इस संदर्भ में पुलिस ने पुलिस थाना रेणुका जी में धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगामी कार्रवाई की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट: एयरोसिटी प्रभावितों को कितना मिलेगा मुआवजा? CM के समक्ष पहुंचा मामला

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा जिला में गगल एयरपोर्ट के समीप प्रस्तावित...

लोकतंत्र की अनूठी मिसाल, सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनी गई एक और पंचायत

हिमखबर डेस्क  जिला सिरमौर में पंचायत चुनावों को लेकर भाईचारे...

हिमाचल में भाजपा ने उतारे जिला परिषद प्रत्याशी, किस वार्ड से किसे उतारा मैदान में? पूरी सूची

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं एवं स्थानीय शहरी...