वीवीआईपी के लिए हिमाचल पुलिस ने खरीदी बुलेट प्रूफ गाड़ियां

--Advertisement--

Image

पुलिस ने देश के प्रधानमंत्री की सुरक्षा करने वाले स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) से दो बुलेट प्रूफ वाहनों की खरीद की है। इन सेकेंड हैंड वाहनों को पहले प्रधानमंत्री की सुरक्षा में इस्तेमाल किया जाता था। एसपीजी के वाहनों के प्रयोग के मानक बेहद उच्चतम हैं।

शिमला- जसपाल ठाकुर

हिमाचल प्रदेश में हर साल बड़ी संख्या में वीवीआईपी आते रहते हैं। हर बार जब भी वीवीआईपी प्रदेश में आते हैं तो हिमाचल प्रदेश पुलिस और सीआईडी को उनकी सुरक्षा के लिए पड़ोसी राज्यों का रुख करना पड़ता है। इस पुरानी परिपाटी को बदलने में जुटी हिमाचल पुलिस ने एक बड़ी कवायद की है। पुलिस ने देश के प्रधानमंत्री की सुरक्षा करने वाले स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) से दो बुलेट प्रूफ वाहनों की खरीद की है।

इन सेकेंड हैंड वाहनों को पहले प्रधानमंत्री की सुरक्षा में इस्तेमाल किया जाता था। एसपीजी के वाहनों के प्रयोग के मानक बेहद उच्चतम हैं। ऐसे में वह कुछ ही साल में अपने वाहनों को बदल लेती है और नई जैसी स्थिति वाली पुराने वाहनों की नीलामी करती है। इसी को देखते हुए हिमाचल पुलिस ने दो बुलेट प्रूफ टाटा सफारी खरीदी है जिन्हें अब वीवीआईपी की सुरक्षा में लगाया जाएगा। इससे पहले पुलिस ने हाल ही में जैमर वाहन की भी खरीद की थी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शिमला मनीषा हत्याकांड: शूटर गिरफ्तार, लेकिन साजिशकर्ता अब भी पुलिस की पकड़ से दूर; 11 दिन बाद पहेली अनसुलझी

हिमखबर डेस्क  सरस्वती पैराडाइज इंटरनेशनल स्कूल के गेट पर संचालिका...

शाहपुर के पुहाड़ा पुल के नीचे व्यक्ति का शव मिलने पर विधायक केवल सिंह पठानिया ने जताया शोक

शाहपुर, 25 जून - नितीश पठानियां  शाहपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र...