विधायक सुभाष ने दयोली में दो बोरबेल का किया शुभारम्भ

--Advertisement--

Image

बिलासपुर, सुभाष चंदेल

गांव दयोली के लोगों की पेयजल समस्या का सामना न करना पड़े, इसके के लिए सदर विधायक सुभाष ठाकुर ने दयोली गांव के नजदीक 200 एम.एम. व्यास के दो बोरबेल लगाने का शुभारम्भ किया। इस योजना से क्षेत्र के लगभग 3 हजार 430 लोग लाभान्वित होंगे।

 

इस अवसर पर उन्होंने बताया कि 200 एम.एम. व्यास के दो बोरबेल जिसमें एक बोरबेल उठाऊ पेयजल योजना मानर कंज्योता व दूसरा बोरबेल उठाऊ पेयजल योजना दयोली, चमलोग के लिए बनाया जाएगा जिसपर लगभग 42 लाख 50 हजार रुपये विद्युतीकरण व बोरबेल लगाने के लिए व्यय किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इससे प्रतिदिन 1 लाख 97 हजार 400 लीटर पानी उठाया जाएगा जिससे क्षेत्र में चल रही पानी की समस्या का समाधान होगा।

 

इस मौके पर मंडल अध्यक्ष हंसराज ठाकुर, प्रधान दयोली, उप प्रधान प्यारे लाल, प्रधान बेरी रजादियाँ निशा चंदेल, उप प्रधान बेरी राजादियाँ अमर नाथ चड्डा, सहायक अभियन्ता जल शक्ति राजेश, कनिष्ठ अभियंता प्यारे लाल उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...