विधायक थप्पड़ कांड: दोषियों पर हो क़ानूनी कार्यवाही- विक्रमादित्य सिंह

--Advertisement--

Image

शिमला- जसपाल ठाकुर
कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह ने पूर्व मुख्य संसदीय सचिव सुलह के पूर्व विधायक जगजीवन पाल के साथ भाजपा के कुछ लोगों द्वारा की गई धक्का मुक्की की कड़ी आलोचना करते हुए प्रशासन से दोषी लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्यवाही करने को कहा है। उन्होंने कहा है कि सत्ता से जुड़े कुछ लोग आए दिनों मारकुटाई, और उपद्रव फैलाने में लगे है जो प्रदेश की कानून व्यवस्था को खुली चुनौती है।
विक्रमादित्य सिंह ने कहा है कि सत्ता से जुड़े कुछ लोगों को  आज कानून का डर नही रह गया है।उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को सरकार का पूरा सरंक्षण है और वह बेकोफ लोगों में डर और भय फैलाने में लगें है। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि कुल्लू में भी पिछले दिनों कांग्रेस पार्टी से जुड़े लोगो पर भाजपा के कुछ लोगों ने जानलेवा हमला किया था।
उन्होंने कहा कि जब एक पूर्व विधायक ही आज प्रदेश में सुरक्षित नही रह गया है तो आम लोगों का जीवन तो पूरी तरह राम भरोसे है।उन्होंने दोषी लोगों लोगों के खिलाफ तुरंत कार्यवाही करने व प्रदेश को भय मुक्त करने की मांग प्रशासन से की है।
विक्रमादित्य सिंह ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से भी प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था को दरुस्त करने व प्रशासन को ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश देने का आग्रह किया है।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...