विधानसभा चुनावों के दौरान घोषित 69 राजमार्गों की वस्तु स्तिथि श्वेत पत्र पर जारी करे नितिन गडकरी

--Advertisement--

Image

शिमला 25 जून. जसपाल ठाकुर 
कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने केंद्रीय भूतल व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से उन 69 राजमार्गों की वस्तु स्तिथि जाननी चाही है जो उन्होंने प्रदेश विधानसभा चुनावों के दौरान घोषणा की थी।उन्होंने इस बारे श्वेत पत्र जारी करने की मांग उनसे की है।
आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए कहा कि गडकरी ने चुनावों के दौरान झूठ बोल कर लोगों को गुमराह किया।उन्होंने कहा की सरकार ने बाद में इन परियोजनाओं से अपना हाथ खींच लिया और इन्हें रद्द कर दिया।
उन्होंने कहा कि केद्रीय मंत्री गडकरी ने कल फिर से 15 हजार करोड़ की घोषणा पर आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा कि पहले तो उन्हें पूर्व में की गई अपनी उन 69 राजमार्गों की घोषणा को पूरा करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव, व जल्द ही होने वाले तीन उपचुनावों,मंडी लोकसभा उपचुनाव के दृष्टिगत फिर से प्रदेश के लोगों को  गडकरी गुमराह करने का प्रयास कर रहें है।
उन्होंने कहा कि लोग अब भाजपा नेताओं के किसी भी बहकावे में आने वाले नही।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कर्मचारियों के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी, बैकडेट से होंगे रेगुलर, आदेश जारी

हिमखबर डेस्क स्कूल शिक्षा विभाग में दो वर्ष का कार्यकाल पूरा...

शराब के नशे में व्यक्ति ने उठाया खौफनाक कदम, टांडा अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

हिमखबर डेस्क कांगड़ा जिले के बैजनाथ थाना क्षेत्र से एक...