विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया के जारी प्रवास कार्यक्रम में आंशिक बदलाव

--Advertisement--

चंबा, 30 जून – भूषण गुरुंग

विधानसभा कुलदीप सिंह पठानिया 1 जुलाई से 5 जुलाई तक चंबा प्रवास पर होंगे। यह जानकारी देते हुए विभागीय प्रवक्ता ने बताया कि विधानसभा अध्यक्ष के जारी प्रवास कार्यक्रम के अनुसार वे 1 जुलाई को सिहुंता में लोगों की समस्याओं को सुनेंगे।

उन्होंने बताया कि 2 जुलाई को विधानसभा अध्यक्ष सुबह 10:30 बजे कृषि एवं उद्यान विभाग द्वारा कामला में आयोजित किए जाने वाले किसान जागरूकता शिविर की अध्यक्षता करेंगे।

दोपहर 1:30 बजे चलामा में छिंज मेले में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। 3 जुलाई को प्रातः 11:30 बजे कुलदीप सिंह पठानिया स्वामी हरी गिरी स्वामी आश्रम ककीरा में भागवत कथा और गुरु पुर्णिमा की पूर्णाहुति में भाग लेंगे।

इसी तरह 4 जुलाई को दोपहर 1:00 बजे विधानसभा अध्यक्ष नाग सुंदल में जातर में भाग लेंगे। विधानसभा अध्यक्ष 5 जुलाई को प्रातः 11:30 बजे चंबा में जिला प्रशासन के साथ समीक्षा बैठक करेंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शिमला मनीषा हत्याकांड: शूटर गिरफ्तार, लेकिन साजिशकर्ता अब भी पुलिस की पकड़ से दूर; 11 दिन बाद पहेली अनसुलझी

हिमखबर डेस्क  सरस्वती पैराडाइज इंटरनेशनल स्कूल के गेट पर संचालिका...

शाहपुर के पुहाड़ा पुल के नीचे व्यक्ति का शव मिलने पर विधायक केवल सिंह पठानिया ने जताया शोक

शाहपुर, 25 जून - नितीश पठानियां  शाहपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र...