मकान पर गिरी पेड़ की टहनी, एक घायल, मौके पर पहुंचा राजस्व विभाग

--Advertisement--

भारी बारिश व तेज हवा के कारण पीपल के पेड़ की बड़ी शाखा मकान पर जा गिरी। हादसे में एक व्यक्ति घायल हुआ है।

मंडी- अजय सूर्या

मंडी जिले में एक मकान पर पेड़ की टहनी टूटकर गिर गई। घटना में एक व्यक्ति घायल हुआ है। मिली जानकारी के मुताबिक भारी बारिश व तेज हवा के कारण दसिऊं धतोली पंचायत खुडला के निवासी निशांत के घर पर पीपल के पेड़ की बड़ी शाखा गिरने से उनके स्लैब में दरारें आ गईं हैं।

छत की रेलिंग, पानी की टंकी और ड्रेनेज पाइप भी टूट गई। साथ लगते स्लेटपोश मकान की छत को भी नुकसान पहुंचा है। शाखा गिरने से निशांत के घर आए रिश्तेदार वीरेंद्र कुमार (50) के सिर पर चोट आई है। उन्हें अस्पताल ले जाया गया। सिर की चोट के कारण उन्हें हमीरपुर सिटी स्कैन के लिए भेज दिया गया है।

मौके पर पहुंचे राजस्व विभाग के कर्मचारियों ने नुकसान का आकलन किया। हल्का खुडला पटवारी ममता शर्मा ने बताया कि नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट विभाग को भेज दी गई है। वहीं लोक निर्माण विभाग बलद्वाड़ा द्वारा मौके पर जाकर पीपल के पेड़ की शाखा को हटाया गया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट: एयरोसिटी प्रभावितों को कितना मिलेगा मुआवजा? CM के समक्ष पहुंचा मामला

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा जिला में गगल एयरपोर्ट के समीप प्रस्तावित...

लोकतंत्र की अनूठी मिसाल, सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनी गई एक और पंचायत

हिमखबर डेस्क  जिला सिरमौर में पंचायत चुनावों को लेकर भाईचारे...

हिमाचल में भाजपा ने उतारे जिला परिषद प्रत्याशी, किस वार्ड से किसे उतारा मैदान में? पूरी सूची

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं एवं स्थानीय शहरी...