विद्युत बोर्ड कर्मचारी का निर्णय, “CM राहत कोष” में देंगे एक दिन का वेतन

--Advertisement--

शिमला, 15 जुलाई – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड तकनीकी कर्मचारी संघ ने प्रेस में जारी बयान के माध्यम से हिमाचल प्रदेश में भारी बरसात की वजह से हुए नुकसान पर गहरी संवेदना प्रकट की है।

प्रदेश में इस आपदा से हुए नुकसान और प्रभावित परिवारों के लिए सेवार्थ निर्णय लिया है कि विद्युत बोर्ड के सभी कर्मचारी अपने मासिक वेतन से एक दिन का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में डोनेट करेंगे। इस बारे में संघ ने प्रबंध निदेशक को पत्र लिख कर सूचित किया है।

विद्युत बोर्ड तकनीकी कर्मचारी बरसात से हुए नुकसान से विद्युत आपूर्ति को सुचारू रूप से चलाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे है। बिजली बोर्ड में तकनीकी कर्मचारियों की भारी कमी चल रही है। उसके बावजूद भी 24 लाख उपभोक्ताओं को सुचारू रूप से बिजली को बहाल करने में जुटे है।

हिमाचल में हुई भारी बारिश के चलते बिजली बोर्ड के टावर, पोल, लाइन, सब-स्टेशन, पावर हाउस बुरी तरह से प्रभावित हुए है। बिजली बोर्ड के तकनीकी कर्मचारी बिजली को बहाल करने में रात-दिन सेवाएं दे रहे है। तकनीकी कर्मचारी संघ इस विषम परिस्थिति में सरकार के साथ खड़ा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डोली के सफर में बेटी की भूख का सहारा थे कलीरे, आज भी समेटे हैं मां-बाप का अथाह प्यार

शाहपुर - नितिश पठानियां भारतीय विवाह केवल दो इनसानों का...

शाहपुर कॉलेज को मिली B.Voc हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म की सौगात, अगले सत्र से शुरू होंगी कक्षाएं

शाहपुर - नितिश पठानियां शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के युवाओं के...