विदेश भेजने के नाम पर रिश्तेदार ने ठगा युवक, 13.78 लाख की लगाई चपत

--Advertisement--

Image

हमीरपुर – अनिल कपलेश

विकास खंड की सोहारी पंचायत के लाहड़ी के एक व्यक्ति ने अपने रिश्तेदार पर कनाडा भेजने के नाम पर लाखों रुपए ठगने का आरोप लगाए हैं। व्यक्ति ने बड़सर थाना में रिश्तेदार के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया है।

शिकायतकर्ता निवासी गांव लाहड़ी तरखाना ने शिकायत पत्र में बताया कि 12 फरवरी, 2020 को मेरा एक रिश्तेदार मेरे घर पर आया और कहा कि उसका जीजा कनाडा में काम करता है तथा मुझे भी कनाडा भिजवाने का आश्वासन दिया।

इसके उपरांत उक्त रिश्तेदार ने मुझे खरड़ मोहाली पंजाब बुलाकर कागज बगैरह लिए व कहा कि वह इस काम के पैसे उसके घर पर आकर लेंगे। उसके बाद मेरा रिश्तेदार, उसकी बहन व बहनोई तथा एक अन्य औरत घर पर आए।

मेरे पिता ने बैंक से 8 लाख रुपए निकाल कर उन्हें दिए। उसके बाद उक्त लोग दस्तावेज पूरे करवाने हेतु मुझे बार-बार पैसे देने के लिए कहते रहे और उनके कहने पर मैं उन्हें पैसे उनके खाता मे भेजता रहा।

शिकायतकर्ता के अनुसार उसने 16 लाख 78 हजार रुपए उन्हें दिए लेकिन 2 वर्ष बीतने के बाद भी उन्होंने विदेश भेजने का काम नहीं करवाया। जब उसने फोन पर उन्हें कहा कि उसके पैसे वापस करें तो उक्त लोगों ने सिर्फ 3 लाख रुपए वापस किए और 2 चैक 3.27 लाख व अढा़ई लाख रुपए के दिए जो दोनों ही बांऊस हो गए।

इस प्रकार उक्त लोगों ने उससे 13 लाख 78 हजार रुपए विदेश भिजवाने के नाम पर ठग लिए हैं। बड़सर पुलिस ने शिकायत के आधार पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर आगामी कारवाई शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी मस्त राम नायक ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मामला पंजीकृत कर लिया है और मामले की छानबीन जारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...