विजयदशमी के मौके पर PM मोदी ने देश को समर्पित की 7 नई रक्षा कंपनियां

--Advertisement--

Image

नई दिल्ली-व्यूरो रिपोर्ट 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को देशवासियों को विजयदशमी की शुभकामनाएं दीं और अच्छाई के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। प्रधानमंत्री ने इस दौरान सात नई रक्षा कंपनियां राष्ट्र को समर्पित की। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत ने अपनी आजादी के 75 वर्षों में प्रवेश किया है, जो काम दशकों से अटके थे, देश उन्हें पूरा कर रहा है।

सात नई कंपनियों की शुरुआत देश की संकल्प यात्रा का हिस्सा है। यह निर्णय पिछले 15-20 साल से अटका हुआ था। मुझे भरोसा है सातों कंपनियां आने वाले समय में भारत की सैन्य ताकत का आधार बनेंगी। हमारी आर्डिनेंस फैक्टरी दुनिया की शक्तिशाली फैक्टरी के रूप में जानी जाती थीं। इनके पास लंबा अनुभव है।

विश्व युद्ध के समय इनका दमखम दुनिया ने देखा है। आजादी के बाद इन फैक्ट्रियों को अपडेट करने की जरूरत थी, इस पर विशेष ध्यान नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि भारत में आधुनिक सैन्य इंडस्ट्री के विकास का लक्ष्य है। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने सात नई रक्षा कंपनियों का संदर्भ देते हुए कहा कि सरकार ने देश की रक्षा तैयारियों में आत्मनिर्भरता में सुधार के कदम के तहत आयुध निर्माणी बोर्ड (ओएफबी) को एक विभाग से सरकार के पूर्ण स्वामित्व वाले सात निगमों में बदलने का निर्णय किया है।

जिन नई कंपनियां का उदघाटन किया गया, उनमें गोला-बारूद और विस्फोटक, वाहन, हथियार और उपकरण, सैन्य सुविधा आइटम, ऑप्टो-इलेक्ट्रॉनिक्स गियर, पैराशूट और सहायक उत्पादों का उत्पादन होगा। इन कंपनियों के हथियार निर्माण से भारतीय सेना को मजबूती मिलेगी। इन कंपनियों में एडवांस्ड वेपंस एंड इक्विपमेंट इंडिया लिमिटेड, ट्रूप कंफट्र्स लिमिटेड, इंडिया ऑप्टेल लिमिटेड, म्यूनिशन इंडिया लिमिटेड, अवनी आर्मर्ड व्हीकल्स, ग्लाइडर्स इंडिया लिमिटेड, यंत्र इंडिया लिमिटेड हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सोलन SDM पूनम बंसल के खिलाफ विजिलेंस जांच की सिफारिश, डीजीपी ने लिखा पत्र

सोलन - रजनीश ठाकुर हिमाचल के पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी...