विक्रमबाग में सांभर की दर्दनाक मौत, ये बताई जा रही है वजह

--Advertisement--

Image

सिरमौर- नरेश कुमार राधे

नाहन विकास खंड के विक्रमबाग में एक सांभर की दर्दनाक मौत की खबर है। हालांकि, पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आना बाकी है, लेकिन प्रारंभिक तौर पर कंटीली तार में भागते वक्त उलझने को कारण माना जा रहा है। एक संभावना ये भी है कि खुद को आवारा कुत्तों से बचाने की कोशिश में सांभर इतनी तेजी से भाग रहा होगा कि कंटीली तारों का आभास नहीं हुआ।

जानकारी के मुताबिक पोस्टमार्टम में सांभर को गोली लगने के कोई निशान नहीं पाए गए हैं। वन विभाग हरेक पहलू से मामले की जांच कर रहा है। बता दें कि कई मर्तबा सांभर खुद को आवारा कुत्तों या अन्य जानवरों से बचाने की कोशिश में जान गंवा बैठता है। पोस्टमार्टम के दौरान वीडियोग्राफी की गई। विक्रमबाग में ही पहुंचकर पशु चिकित्सकों ने पोस्टमार्टम किया।

ग्रामीणों ने बताया कि घायल सांभर को स्थानीय लोगों ने उपचार दिया, लेकिन रात को मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि तेजी से भागते हुए सांभर कंटीली तारों में उलझने के बाद घायल अवस्था में आम के बगीचे में गिर गया था। उसके बचाव की हर संभव कोशिश की गई।

उधर, वन बीट के फोरेस्ट गार्ड ने कहा कि पोस्टमार्टम करवा लिया गया है। शाम तक रिपोर्ट मिल जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नशा तस्कर की अवैध संपत्ति पर चला बुलडोजर, सरकारी भूमि पर कब्जा कर बनाया था घर

हिमखबर डेस्क नशीले पदार्थों के अवैध नेटवर्क के खिलाफ जीरो...

चालक की लापरवाही से बस से गिरी महिला, सिर में आई गंभीर चोट…PGI तक चला इलाज; अब दर्ज हुआ केस

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर सदर थाना पुलिस ने...

श्री श्री रविशंकर से मिले सुक्खू, प्राकृतिक खेती और बेसहारा गौवंश के संरक्षण पर हुई चर्चा

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज बेंगलुरु में...