विकास शर्मा ने संभाला रे चौकी प्रभारी का कार्यभार

--Advertisement--

फतेहपुर – अनिल शर्मा

पुलिस थाना फतेहपुर के तहत आती पुलिस चौकी रे में एएसआई विकास शर्मा ने बतौर चौकी प्रभारी कार्यभार संभाल लिया है। एएसआई विकास शर्मा इससे पूर्व जिला शिमला में तैनात थे।

शुक्रवार को उन्होंने बतौर रे चौकी प्रभारी कार्यभार संभालने के बाद पत्रकारों से अनोपचारिक बातचीत के दौरान कहा कि क्षेत्र में हर कोई कानून के दायरे में काम करे और पुलिस की छवि जनता के सेवक व मित्र के रूप में सामने आए वह इस दिशा में काम करेंगे।

एएसआई विकास शर्मा ने कहा कि नशा एक ऐसी समस्या है जिसने देवभूमि हिमाचल में भी तेजी से पैर जमा लिए हैं। उन्होंने कहा कि नशा हमारे समाज और आने वाली पीढ़ी के लिए अत्यंत घातक है।

जिला पुलिस नूरपुर नशे के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है और एसपी नूरपुर अशोक रत्न के निर्देशानुसार, नशे के चलन को रोकना और नशे का काला कारोबार चलाने वालों को सलाखों के पीछे पहुंचाना उनकी प्राथमिकता में रहेगा।

उन्होंने कहा कि सीमांत क्षेत्र होने के कारण रे चौकी क्षेत्र में भी कई तरह के अपराध घटित होते हैं। ऐसे में इन अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए भी पुलिस काम करेगी।

रे चौकी प्रभारी विकास शर्मा ने स्थानीय लोगों से भी नशा कारोबारियों और अन्य अवैध गतिविधियों को अंजाम देने वालों की सूचना पुलिस को देने की अपील की है। ताकि जनसहयोग से अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लायी जा सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...