वाहन पासिंग व ड्राइविंग टेस्ट का संशोधित शैड्यूल जारी

--Advertisement--

Image

चम्बा- भूषण गुरुंग
क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण चम्बा द्वारा अप्रैल माह में आयोजित होने वाले ड्राइविंग टेस्ट व वाहनों की पासिंग का संशोधित शैड्यूल जारी कर दिया गया है।
क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ओंकार सिंह ने बताया कि प्रशासनिक कारणों के चलते 18 से 22 अप्रैल तक के शैड्यूल को रद्द कर दिया गया था।
संशोधित शैड्यूल के तहत अब 29 अप्रैल को सुबह आरटीओ कार्यालय के आवेदनकर्ताओं के ड्राइविंग टेस्ट लिए जाएंगे। वहीं दोपहर बाद वाहनों की पासिंग की जाएगी।
इसी प्रकार 30 अप्रैल को आरएलए चम्बा के आवेदनकर्ताओं के लिए ड्राइविंग टेस्ट आयोजित किए जाएंगे।
अधिक जानकारी के लिए संबंधित आरएलए अथवा क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी चम्बा के कार्यालय में दूरभाष के माध्यम से संपर्क किया जा सकता है।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...