वर्कर घर बैठ गया तो लोकसभा चुनावों को जीतने में होगी दिक्कत, संगठन के लोगों को नजरअंदाज न करें CM

--Advertisement--

केंद्रीय बजट से नहीं ज्यादा उम्मीद, पिछले वर्ष भी हिमाचल के साथ हुआ सौतेला व्यवहार

शिमला, 30 जनवरी – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सरकार व संगठन के बीच कुछ सही नहीं चल रहा है। सरकार के कुछ विधायक भी नाराज़ चल रहे हैं, जिसे लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने सीएम सुक्खू को सलाह देते हुए कहा कि संगठन के लोगों को नजरअंदाज न किया जाए।

अगर वर्कर हताश हो कर घर बैठ गया है तो आगामी लोकसभा चुनावों में जीत दर्ज करने में मुश्किल होगी। कांग्रेस को सत्ता में लाने के लिए कार्यकर्ताओ ने दिन रात मेहनत की है, जिन्हें सरकार में अधिमान दिया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री से कई बार इसे लेकर कहा भी गया है जिसे गंभीरता से लेने की जरूरत है।

वहीं हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा की एक सीट खाली हो रही है, जिसे लेकर 27 फरवरी को चुनाव होना है। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है ऐसे में सोनिया गांधी या प्रियंका गांधी के इस सीट से राज्यसभा में जानें की चर्चा है जिसको लेकर प्रतिभा सिंह ने कहा कि सोनिया या प्रियंका गांधी चाहें तो हिमाचल प्रदेश से सांसद के रूप में राज्यसभा जा सकते हैं। दोनों नेताओं से मंत्रणा के बाद इस पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

वहीं केन्द्रीय बजट को लेकर भी प्रतिभा सिंह ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के साथ केंद्र सरकार सौतेला व्यवहार कर रही है। पिछले वर्ष के बजट में भी हिमाचल को अपेक्षाओं के अनुरूप बजट प्रावधान नहीं हुआ। आपदा में भी केन्द्र ने हिमाचल की मदद नहीं की जबकि 12 हज़ार करोड़ का नुकसान प्रदेश को हुआ है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ब्रेकिंग: मनाली में CBI की बड़ी कार्रवाई, सेना का असिस्टेंट गैरिसन इंजीनियर ₹93 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा...

भाजपा के झूठे प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देगी कांग्रेस, 2027 में और कम हो जाएंगे BJP विधायक

हिमखबर डेस्क एक दिवसीय दिल्ली दौरे से हिमाचल लौटे प्रदेश...

बरोटीवाला में शराब की 530 पेटियाें से लदा ट्रक पकड़ा, नहीं मिला परमिट…चालक हिरासत में

बद्दी - रजनीश ठाकुर औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला में शराब माफिया...