वन विभाग की टीम को देख भागने की फिराक में था खनन माफिया, दो ट्रैक्टर सीज कर वसूला 33000 जुर्माना

--Advertisement--

Image

सिरमौर- नरेश कुमार राधे

पांवटा साहिब के भंगाणी में वन विभाग की टीम ने अवैध खनन के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए दो ट्रैक्टर को सीज कर 33000 रुपए का जुर्माना वसूला।

जानकारी के मुताबिक वन विभाग को सूचना मिली की पांवटा साहिब के भंगाणी क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अवैध खनन की गतिविधियां चल रही है, हालांकि वन विभाग की ओर से लगातार अवैध माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई जारी रहती है।

सूचना मिलने पर पांवटा साहिब के डीएफओ कुणाल अंग्रिश ने वन खंड अधिकारी भंगाणी हर्षवर्धन व सुरेश आदि की अगुवाई में वनरक्षक सचिन, कपिल, रोहित, प्रवीण व वनकर्मी मोही राम, सुंदर , बहादुर आदि की टीम गठित कर यमुना नदी में छापेमारी की।

छापेमारी के दौरान दो ट्रैक्टर अवैध खनन के कार्य में लगे हुए थे, जिनको जब्त कर जुर्माना वसूला किया गया। ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर सहित वन विभाग की टीम को देखकर मौके से भागने की कोशिश करने लग गए। वन विभाग की टीम ने पीछा करते हुए कुछ दूरी पर ट्रैक्टर को पकड़कर सीज किया गया।

वन विभाग की टीम ने दोनों ट्रैक्टर चालकों से 33000 जुर्माना वसूल किया गया। वन विभाग की इस कार्रवाई से खनन माफिया में हड़कंप मच गया।

उधर पांवटा साहिब के डीएफओ कुणाल अंग्रिश ने मामले कि पुष्टि करते हुए बताया की वन विभाग की टीम ने अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 2 ट्रैक्टर को सीज कर 33000 रुपए का जुर्माना वसूला गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नदी में गिरी पिकअप, चालक की मौके पर मौत; 3 मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

हिमाचल में एक दर्दनाक हादसे में पिकअप वाहन नदी...