वज्रेश्वरी मंदिर कांगड़ा के अधिकारियों व कर्मचारियों ने 1 दिन का वेतन कोरोना महामारी से लड़ाई स्वरूप किया भेंट

--Advertisement--

Image

काँगड़ा, राजीव जस्वाल
आज वज्रेश्वरी मंदिर कांगड़ा के अधिकारियों व  सभी कर्मचारियों ने अपने 1 दिन का वेतन  कोरोना महामारी की इस विकट परिस्थिति में सहायता स्वरूप एसडीम कांगड़ा के समक्ष भेंट किया। इनके द्वारा कुल 33696/-  रुपए की कुल राशि चेक के माध्यम से एसडीम कांगड़ा अभिषेक वर्मा के समक्ष कोरोना महामारी से लड़ाई में सहायता स्वरूप दी गई।
एसडीम कांगड़ा ने इन सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को इस सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।
उन्होंने कहा कि यह ऐसा समय है। जिसमें समाज के प्रत्येक व्यक्ति को आगे आकर एक दूसरे की सहायता करनी चाहिए। यही समय है जिसमें प्रत्येक व्यक्ति मानवता की एक मिसाल पेश कर सकता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक जरूरतमंद को इस समय उचित सहायता मिलनी बहुत आवश्यक है और यह तभी संभव है जब हम समाज के लिए अपना दायित्व समझें, और आगे आकर प्रत्येक जरूरतमंद की सहायता करें।
इस मौके पर  मंदिर परिसर के अधिकारी दलजीत शर्मा, कनिष्ठ अभियंता विजय कुमार व उनके अन्य सहयोगी मौजूद रहे।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

यूपीएससी ने निकाली ग्रुप ए और बी के पदों पर भर्ती, 29 मई तक करें आवेदन; जानें पात्रता

हिमखबर डेस्क संघ लोक सेवा आयोग ने विभिन्न मंत्रालयों और...

हिमाचल पुलिस ऑर्केस्ट्रा “Harmony of the Pines” ने खोया अपना वरिष्ठ साथी, ASI सतीश नाहर का निधन

हिमखबर डेस्क हिमाचल पुलिस के मशहूर ऑर्केस्ट्रा बैंड “Harmony of...

लोक गायक विक्की चौहान की पत्नी की राजनीति में एंट्री, शिक्षा मंत्री के गढ़ में दिलचस्प हुआ चुनाव

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनावों की सरगर्मी...

चुनावी माहौल के बीच मशीनरी से उखाड़ दिया पंचायत कार्यालय का रास्ता, सचिव की शिकायत पर FIR दर्ज

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के बीच हमीरपुर...