वज़ीर इंटरनेशनल स्कूल त्रिलोकपुर ने धूमधाम से मनाई जन्माष्टमी

--Advertisement--

कोटला – स्वयम

वज़ीर इंटरनेशनल स्कूल त्रिलोकपुर ने स्कूल परिसर में जन्माष्टमी बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई। इस अवसर पर बच्चों ने श्री कृष्ण के वस्त्र पहन कर स्कूल में कृष्ण लिला की। जिसमें बलराम कुछ बच्चे कृष्ण, सुदामा आदि का रूप धारण कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।

वही वज़ीर इंटरनेशनल स्कूल की प्रधानाचार्य दीपिका नंदा ने बच्चों को बताया कि राधा जन्माष्टमी भगवान श्री कृष्ण के जन्म दिवस के रूप में मनाई जाती हैं। जन्माष्टमी को रक्षाबंधन के बाद भाद्रपद माह कृष्ण पक्ष की अष्टमी को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है।

उन्होंने बच्चों को बताया किं भगवान श्री कृष्ण माता देवकी और वासुदेव के आठवें पुत्र माने जाते हैं। भगवान श्री कृष्ण का जन्म राजा क्सं की कालकोठरी में हुआ था। जन्माष्टमी के दिन ‘संपूर्ण भारत में भगवान श्री कृष्ण के मंदिरों में उनकी मूर्तियों को संजाया जाता है और उनको छप्पन भोग लगाकर उनके जन्मदिन को मनाया जाता है।

जन्माष्टमी के मौके पर अधिकांश लोग उपवास भी रखते हैं और भगवान श्री कृष्ण के समक्ष अपनी मनोकामना मांगते है। जन्माष्टमी के मौके पर दही हांडी का भी आयोजन किया जाता है। जिसमें लोग एक के ऊपर एक चढ़कर दही हांडी फोड़ते हैं। वहीं इस दिन मंदिरों में तरह-2 की झांकियां बनाई जाती है। जन्माष्टमी हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण पर्व है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...