लोक संपर्क विभाग के कलाकारों ने नाट्य माध्यम से कोहलापुर और कुहना में लोगों को बताई जनकल्याण योजनाएं

--Advertisement--

Image

जसवां प्रागपुर – आशीष कुमार

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सौजन्य से आज नटराज कला मंच नादौन के कलाकारों ने जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र की पंचायत कोहलापुर और कुहना में गीत-संगीत और नाटक के माध्यम से सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाया। कलाकारों ने सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लोगों को अवगत करवाया।

उन्होंने पात्र लोगों से सरकार की सभी योजाओं का लाभ उठाने का आग्रह भी किया। ग्राम पंचायत कोहलापुर में भारी संख्या में उपस्थित स्थानीय लोगों और पंचायत प्रतिनिधियों ने इस कार्यक्रम का आनंद लिया। कार्यक्रम में कलाकारों ने जहां विस्तार से सरकार की योजनाओं को मनोरंजन के माध्यम से लोगों तक पहुंचाया।

वहीं स्थानीय लोगों ने भी इस कार्यक्रम में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते हुए सरकार के प्रयासों की सराहना की। कला मंच से संबंधित राजीव ने बताया कि पंचायतों में इस प्रकार के कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को जागरुक किया जा रहा है।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर ग्राम पंचायत कोहलापुर प्रधान विपिन कुमार, सचिव नीलम कुमारी,वार्ड पंच सरला देवी, सुमना, बंदना, सिलाई अध्यापिका किरण देवी ब ग्राम पंचायत कुहना उपप्रधान संजीव, वार्ड पंच राजेश, गुरदास ,आशा देवी, नूतन वाला, सिलाई अध्यापिका सुनीता शर्मा मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...