लोकसभा चुनाव में जीत मिली तो जनता के बीच रहकर जनसेवक बनकर करूंगा सेवा – डॉ राजीव भारद्वाज

--Advertisement--

ज्वाली – अनिल छांगू

कांगड़ा-चंबा लोस क्षेत्र की जनता ने मुझे समर्थन देकर जीत दिलवाई तो जनता के बीच रहकर जनसेवक बनकर सेवा करूंगा। यह बात कांगड़ा-चंबा लोस क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी डॉ राजीव भारद्वाज ने जवाली-कोटला व नगरोटा सुरिया में आयोजित बैठक में कही।

डॉ राजीव भारद्वाज ने कहा कि मुझे भाजपा ने प्रत्याशी बनाया है तथा मुझे जनता का वोटरूपी आशीर्वाद चाहिए। उन्होंने कहा कि हर कार्यकर्ता जीत को सुनिश्चित बनाने में जुट जाए। अधिक से अधिक युवाओं को भाजपा की विचारधारा से जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि हर कार्यकर्ता को मनमुटाव मिटाकर एक साथ चलकर कमल के फूल को जीत दिलवानी है।

कांगड़ा-चंबा लोस क्षेत्र प्रभारी विपन परमार ने भाजपा प्रत्याशी डॉ राजीव भारद्वाज के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि भाजपा को जीत दिलवाना हर कार्य की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि हर कार्यकर्ता हर घर तक पहुंचकर भाजपा के पक्ष में प्रचार करेगा।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में भाजपा चारों सीटों पर जीत दर्ज करेगी। जवाली पहुंचने पर भाजपा नेता संजय गुलेरिया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं द्वारा विपन परमार, डॉ राजीव भारद्वाज का फूलमालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया गया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शाहपुर में अंडर-13 फुटबॉल ट्रायल 26-27 अप्रैल को, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों को मौका

शाहपुर - कोहली  हिमाचल प्रदेश फुटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में...

आईपीएल मैचों की सफल मेजबानी को लेकर उपायुक्त ने की तैयारियों की समीक्षा

हिमखबर डेस्क  धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में 11, 14 तथा 17...

गणित शिक्षकों की भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने गणित...