लॉक डाउन को लेकर सरकार की गाइडलाइन की पालना करवाने के लिए ज्वाली पुलिस का अभियान तेज

--Advertisement--

Image

जवाली, माधवी पण्डित:

जिला कांगड़ा में लॉकडाउन व कोरोना कर्फ्यू के बीच सरकार की गाइडलाइन का पालन करवाने के लिए सोमवार को डीएसपी जवाली सिद्धार्थ शर्मा ने पुलिस बल के साथ खुद मोर्चा संभाला।

डीएसपी जवाली सिद्धार्थ शर्मा ने दुकानों में जाकर दुकानदारों को भी हिदायत दी कि दुकानों के बाहर गोले बनाकर ग्राहकों को उनमें सामाजिक दूरी का पालन करवाते हुए खड़ा करवाएं। मास्क लगाकर रखें तथा ग्राहकों को भी मास्क लगाने को कहें।

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन के आदेशानुसार 8 से 11 बजे तक ही दुकानों को खोलने का समय है तो दुकानदार 11 बजे तक दुकानों को बंद कर दें। उन्होंने बिना कारण घूमने वालों को हिदायत देते हुए कहा कि अकारण कोई भी घर न निकले अन्यथा उसका चालान किया जाएगा।

डीएसपी जवाली सिद्धार्थ शर्मा ने लोगों से सरकार की गाइडलाइन का पालन करने को कहा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में हजारों कर्मचारियों को राहत, नियमितीकरण के नियम बदले; अब 6 माह का नुकसान नहीं

हिमाचल में नियमितीकरण का इंतजार कर रहे हजारों कर्मचारियों...