ले लिया कश्मीरी पंडित की हत्या का बदला, शोपियां में लश्कर के तीन आतंकवादी हलाक

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षा बलों ने मंगलवार को एक मुठभेड़ में लश्कर-ए-तोएबा के तीन आतंकवादियों को मार गिराया, जिसमें एक कश्मीरी पंडित का कथित हत्यारा भी शामिल है।

संयुक्त बलों को आतंकवादियों की उपस्थिति के बारे में एक गुप्त सूचना मिलने के बाद शोपियां के मुंझ मार्ग इलाके में एक घेराबंदी और तलाशी अभियान के शुरू किया गया। इस दौरान आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई।

एक सुरक्षा अधिकारी ने कहा कि जब इलाके की घेराबंदी की जा रही थी उसी समय वहां छिपे हुए आतंकवादियों ने स्वचालित हथियारों से गोलीबारी शुरू कर दी। इसका सुरक्षा बलों ने प्रभावी ढंग से जवाब दिया गया। मुठभेड़ में लश्कर के तीन आतंकवादी मारे गए।

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक विजय कुमार ने मारे गए दोनों लोगों की पहचान शोपियां के लतीफ लोन और अनंतनाग के उमैर नजीर के रूप में की है।

कुमार ने कहा कि लतीफ लोन एक कश्मीरी पंडित श्री पुराण कृष्ण भट की हत्या में शामिल था और उमर नजीर नेपाल के बहादुर थापा की हत्या के पीछे था। उन्होंने कहा कि मुठभेड़ स्थल से एक एके 47 राइफल और दो पिस्तौल बरामद किए गए हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...