लाहौल स्पीति में 7 जनवरी से हिमपात, प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

--Advertisement--

Image

केलांग , 05 जनवरी – व्यूरो रिपोर्ट

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार जिला लाहौल स्पीति  में 7 जनवरी 2023 से बर्फबारी की भविष्यवाणी की गई है।

लाहौल स्पीति प्रशासन द्वारा एडवाइजरी जारी करते हुए आम जनता को यह सलाह दी है कि किसी भी तरह के जोखिम से बचने के लिए अधिक ऊंचाई, कम तापमान वाले क्षेत्रों में अनावश्यक यात्रा से बचें और अपने घरों में सुरक्षित स्थानों पर रहें।

उपायुक्त लाहौल स्पीति सुमित खिमटा ने सभी ग्राम पंचायत प्रधानों, गैर सरकारी संगठनों, ट्रेकर्स और पैदल चलने वालों से अनुरोध है कि किसी अप्रिय घटना से बचने के लिए इस संदेश को अधिक से अधिक लोगों तक पहुचाएं।

उपायुक्त ने यह भी बताया कि इस जानकारी को ध्यान में रखते हुए, अपने-अपने क्षेत्रों में बहुत सतर्क रहें और कोई भी जरूरी यात्रा करने से पहले मौसम व सड़क की स्थिति के बारे में सुनिश्चित कर लें।

मौसम, सड़क की स्थिति या किसी प्राकृतिक आपदा व घटना के बारे में अधिक जानकारी के लिए कृपया जिला आपदा नियंत्रण कक्ष से संपर्क करें।

किसी भी आपात्कालीन स्थिति में कृपया जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, जिला लाहौल एवं स्पीति से इन नंबरों 94594-61355, 01900202509, 510, 517, और टोल फ्री-1077 पर संपर्क करें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...