लवर की शादी के बाद तनाव में ग्रस्त युवक ने शिमला में की आत्महत्या

--Advertisement--

Image

शिमला – नितिश पठानियां

राजधानी के छोटा शिमला थाना क्षेत्र में उत्तर प्रदेश के एक 23 वर्षीय युवक ने रस्सी से फंदा लगाकर आत्महत्या की है। इसकी पहचान रोहित पुत्र मुनेश्वर लाल, तहसील गोपामायु, जिला हरदोई निवासी के तौर पर हुई है। प्रारंभिक जांच के मुताबिक प्रेमिका के विवाह के चलते उसने आत्महत्या की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कसुमपटी चौकी क्षेत्र में यह घटना पेश आई है। सरघीन के समीप खुला जुब्बड नामक स्थान पर एक बिजली का पावर प्लांट तैयार किया जा रहा है। रोहित पिछले 2 वर्षों से ठेकेदार के साथ प्लांट में काम करता था। देर रात युवक प्लांट के समीप फंदे से लटका पड़ा मिला।

स्थानीय लोगों ने प्लांट प्रबंधक को वारदात की सूचना दी। सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र के बाद शव कब्जे में लिया। पुलिस को मौके से कोई भी नोट बरामद नहीं हुआ है।

आईजीएमसी अस्पताल में पोस्टमार्टम किया जाएगा। इसके परिजनों को भी सूचना दे दी गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...