‘लगा बहुत जोर का झटका’, हिमाचल में सुबह-सुबह भूकंप, घर से बाहर भागे लोग

--Advertisement--

 

मंडी – अजय सूर्या                                                                                                     

हिमाचल प्रदेश में बादल फटने के बाद अब मंडी में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्‍टर स्‍केल पर भूकंप की तीव्रता 3.3 आंकी गई है। वहीं इसका केंद्र जमीन के पांच किलोमीटर के भीतर की गहराई पर था। वहीं भूकंप में किसी भी जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है।

सिक्किम के सोरंग में भी भूकंप के झटकों से धरती हिली। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.4 मापी गई। लोग अपने घरों से बाहर आकर खड़े हो गए। जान-माल के नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है।

शिमला मौसम विज्ञान केंद्र ने भूकंप की पुष्टि की है। मौसम विभाग ने बताया कि शुक्रवार सुबह 9 बजकर 53 मिनट पर मंडी जिले में धरती डोली है। इस दौरान भूकंप का केंद्र जमीन से 5 किमी नीचे था और 3.3 रिक्टर स्कैल में इसकी तीव्रता मापी गई है। राहत की बात है कि किसी भी तरह का जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

IIM सिरमौर के छात्र की हॉस्टल में मौत, डिप्रेशन से जूझने की बात सामने आई

सिरमौर - नरेश कुमार राधे आईआईएम सिरमौर के धौलाकुआं कैंपस...

युवाओं के लिए सुनहरा मौका! 200 पदों पर भर्ती, इस दिन होगा इंटरव्यू

हिमखबर डेस्क एलआईसी ऑफ इंडिया, सोलन में बीमा सखी के...

अश्वनी चौधरी बने जिला कांग्रेस कमेटी कांगड़ा के सचिव, पार्टी ने सौंपी नई जिम्मेदारी

शाहपुर - कोहली कांग्रेस संगठन में शाहपुर क्षेत्र के वरिष्ठ...