
शाहपुर – अमित शर्मा
लंज से 32 मार्ग पर कुठेड़ के समीप सड़क के बीचों बीच करीबन 2 महीने से पानी निकल रहा है। जिस बजह से सड़क के बीच गड्ढा बन गया गई । जिससे वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना कर पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि प्रतिदिन एक या दो बाइक सवार इस गड्ढे से गिर जाते है। कई लोगों को काफी चोटें भी आ चुकी है।
उन्होंने बताया कि कई दफा जलशक्ति विभाग के कर्मचारियों को बता चुके है लेकिन समस्या का हल नहीं निकाल पाए।स्थानीय वासी सुरेश कुमार ने बताया कि इस गड्ढे की बजह से गत रात्रि भी एक बाइक सवार गिर गया था।
उन्होंने बताया कि सड़क के नीचे पाइप लाइन है जिससे पानी निकल रहा है। उन्होंने आईपीएच विभाग से आग्रह किया है कि जल्द से जल्द इसे ठीक किया जाए ताकि कोई अप्रिय घटना न हो।
वहीं बीडीसी सुरिन्द्र कुमार ने बताया कि मैं खुद कई बार लोक निर्माण विभाग व जलशक्ति विभाग के कर्मचारियों को बता चुका हूं लेकिन अभी तक समस्या का समाधन नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि लोगों को पानी नहीं मिल रहा और यहां पानी व्यर्थ में निकल रहा हूं। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि जल से जल्द इस पाइप लाइन को दुरस्त किया जाए।
अधिशाषी अभियंता अजय शर्मा के बोल
इस बारे में जलशक्ति विभाग के मंडल ज्वाली के अधिशाषी अभियंता अजय शर्मा से बात हुई उन्होंने बताया कि यह मामला मीडिया के माध्यम से ध्यान में आया है । सहायक अभियंता को पाइप का इस्टीमेट बनाने के आदेश दिए गए है। जल्द ही पाइप को दुरुस्त करवा दिया जाएगा।
